{"_id":"624c7d5353ca701fe74d5f09","slug":"deadbody-found-in-reoghati-theog-rampur-hp-news-sml404786129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियोघाटी में व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियोघाटी में व्यक्ति का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। कोटखाई के क्यारी पंचायत के अंतर्गत रियोघाटी गार्ड हट में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। क्यारी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश राज्टा ने पुलिस को जानकारी दी कि रियोघाटी के खंडहर बन चुके गार्ड हट में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोटखाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
प्रारंभिक जांच में यह शव बाहरी राज्य के किसी व्यक्ति का माना जा रहा है। थाना प्रभारी कोटखाई मदनलाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव गार्ड हट से मिला है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच की लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव को देखकर लगता है कि व्यक्ति की मृत्यु करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।