{"_id":"5ec3f4768ebc3e909d5b7d25","slug":"dead-body-rampur-hp-news-sml333355384","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत अवस्था में नारकंडा अस्पताल पहुंचा दिया वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत अवस्था में नारकंडा अस्पताल पहुंचा दिया वृद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पुलिस चौकी नारकंडा के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारकंडा में सोमवार शाम को एक व्यक्ति को इलाज के लिए लाया गया लेकिन उसकी अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति नारकंडा में अकेला रहता था, जबकि घर निरमंड में हैं। तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी नारकंडा को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम इंद्र सिंह (65), पुत्र स्नागतू राम, गांव घाटू, तहसील निरमंड जिला कुल्लू को मृत अवस्था में नारकंडा अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर रवाना हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने गवाहों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। मृतक के शरीर में घाव के कोई भी निशान नहीं हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत लंबी बीमारी से हुई बताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस को मृत अवस्था में एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।