फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dc metting witj officer in rampur for by election

सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों के तैयारियों की नहीं जानकारी

Sat, 09 Oct 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
dc metting witj officer in rampur for by election
मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर जिलाधीश शिमला आदित्य नेगी रामपुर में सैक्टर अधिकारियों की बैठक में - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। उपचुनाव के मद्देनजर जिले की सीमाओं से प्रवेश करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जाए। महिलाओं के लिए दो पोलिंग बूथ बनाने, संवेदनशील पोलिंग बूथों में शौचालयों और पानी की व्यवस्था के अलावा अक्षम मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। यह बात शनिवार को जिला चुनाव अधिकारी और उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने रामपुर में सेक्टर ऑफिसर की बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक में चुनावों में पोलिंग बूथों में किए जाने इंतजाम और निरीक्षणों को लेकर फीडबैक लिया गया। बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी आदित्य नेगी ने सेक्टर अधिकारियों से पोलिंग स्टेशनों में किए जाने वाले इंतजामों के बारे में जानकारी मांगी। इस दौरान कई अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में उपायुक्त शिमला ने एसडीएम रामपुर को फिर से सेक्टर प्रभारी को जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों के पोलिंग बूथों में किए गए प्रबंधों की जानकारी दी गई। जिला चुनाव अधिकारी ने मतदान से पूर्व पोलिंग स्टेशनों में जाकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपचुनावों से पूर्व सीमाओं में आने वाले लोगों की तलाशी के भी निर्देश दिए। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सीमाएं किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी और रोहडू़ क्षेत्र से लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने रात्रि के दौरान भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम यादविंद्र पॉल ने उपायुक्त को रामपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं सहित पोलिंग स्टेशनों में किए प्रबंधों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed