फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   daylasis started in reckangpeo hospital

रिकांगपिओ अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू

Sat, 10 Sep 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
daylasis started in reckangpeo hospital
रिकांगपिओ अस्पताल में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा लेता मरीज - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। शनिवार को क्षेत्रीय चिकित्सालय में एक मरीज का डायलिसिस किया गया। करीब चार घंटे की इस प्रक्रिया के बाद मरीज को घर भेज दिया गया है। सरकारी अस्पताल में निशुल्क सुविधा शुरू होने से जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

किडनी के मरीजों को हर सप्ताह डायलिसिस करवाना पड़ता है। इस तरह से उन्हें महीने में चार बार इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। निजी क्लीनिकों और अस्पताल में इसके लिए उन्हें एक बार डायलिसिस करवाने के 2,500 से 3,000 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इस तरह से मरीज को एक महीने में करीब 12,000 रुपये खर्च करने होते हैं।
विज्ञापन

जिले में सुविधा शुरू होने से अब मरीजों को घरद्वार सुविधा के साथ ही निशुल्क डायलिसिस करवा सकेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी किन्नौर डॉ. रोशन लाल ने बताया कि सरकार और हंस फाउंडेशन के बीच इसको लेक एमओयू हुआ है। इसके तहत हंस रीनल केयर के माध्यम से यह सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। अब अस्पताल में 24 घंटे डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध उपलब्ध रहेगी। अब डायलिसिस के मरीजों को इस सुविधा के लिए शिमला या चंडीगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed