{"_id":"69e0e56d474f573fb7031aec","slug":"dav-centenary-public-school-reckong-peo-has-achieved-100-result-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158272-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विदिशा नेगी ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विदिशा नेगी ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर पाया पहला स्थान
विज्ञापन
डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की विदिशा नेगी ने पाए 95 प्रतिशत अंक। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
शत-प्रतिशत रहा डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ का परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ के विद्यार्थियों ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल के 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणामों के अनुसार चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 14 विद्यार्थियों ने 80-90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए, जबकि 8 विद्यार्थियों ने 70-80 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। स्कूल की विदिशा नेगी ने 95 प्रतिशत, महक ने 92.4 प्रतिशत, निशिका नेगी ने 90.2 प्रतिशत, संभवी नेगी ने 90.4 प्रतिशत और सानवी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ के निरंतर प्रयासों की सराहना की और अभिभावकों का विद्यालय पर विश्वास और सहयोग बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया।