फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dattanagar wins overall trophy; Rampur crowned cultural champion.

Rampur Bushahar News: दत्तनगर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, रामपुर सांस्कृतिक चैंपियन

Mon, 14 Sep 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dattanagar wins overall trophy; Rampur crowned cultural champion.
झाकड़ी में आयोजित अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता की विजेता टीम दत्तनगर को सम्मानित करते मुख्याति
झाकड़ी में अंडर-19 छात्र खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन
विज्ञापन

31 स्कूलों के 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, वॉलीबॉल में दोफदा और कबड्डी में रामपुर स्कूल प्रथम
31 विद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में आयोजित रामपुर जोन की अंडर-19 छात्र खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी सीबीएसई स्कूल दत्तनगर ने जीती, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ओवरऑल ट्रॉफी सीबीएसई स्कूल रामपुर के नाम रही। प्रतियोगिता में 31 विद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल में दोफदा प्रथम और नरैण स्कूल द्वितीय रहा। कबड्डी में सीबीएसई रामपुर ने पहला और सीबीएसई दत्तनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में गानवी प्रथम और दोफदा द्वितीय रहा। बैडमिंटन में पीएम श्री तकलेच ने पहला और सीबीएसई दत्तनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में सीबीएसई दत्तनगर प्रथम और सीबीएसई रामपुर द्वितीय रहा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाषण में पीएम श्री तकलेच प्रथम और सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस द्वितीय रहा। संस्कृत गीतिका में रामपुर प्रथम और झाकड़ी द्वितीय रहा। सुभाषितोच्चारण में झाकड़ी प्रथम और रामपुर द्वितीय रहा। वाद्य वादन में रामपुर प्रथम और दत्तनगर द्वितीय रहा। एकांकी में सनारसा प्रथम और झाकड़ी द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीय एकल गायन में रामपुर प्रथम और तकलेच द्वितीय रहा। लोक संगीत के एकल गायन में रामपुर ने पहला और दत्तनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में रामपुर प्रथम और सनारसा द्वितीय रहा। लोक नृत्य में रामपुर प्रथम और झाकड़ी द्वितीय रहा।
समापन समारोह में झाकड़ी पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व पंचायत समिति सदस्य बिशना भंडारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों और प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और आयोजकों को बधाई दी।

प्रधानाचार्य अरविंद नेगी ने अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों और सहयोगी संस्थाओं का स्वागत किया। वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार मेहता ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर जोन खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, खेल प्रभारी छात्र रविंद्र नेगी और चेतन शर्मा, छात्रा खेल प्रभारी चंद्र बद्रेल और संजय कुमार नेगी, डीपी कामराज हस्टा सहित अन्य मौजूद रहे। समापन समारोह में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत कर हिमाचली संस्कृति की छटा भी बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed