फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Registered construction workers and their families are receiving the benefits of the government's welfare schemes

Rampur Bushahar News: निर्माण श्रमिकों के लिए 14 योजनाओं का सहारा

Tue, 15 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
आनी में जनवरी से अब तक 62 लाख की मदद
विज्ञापन


दो विधवा महिलाओं को आवास के लिए मिले तीन-तीन लाख

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में निर्माण श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए 14 विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रम कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि इन योजनाओं के तहत पात्र श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, विवाह, चिकित्सा, मातृत्व, आवास, मृत्यु और अंत्येष्टि सहित विभिन्न जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आनी विधानसभा क्षेत्र में भी इन योजनाओं के तहत जनवरी 2026 से अब तक करीब 62 लाख रुपये के विभिन्न कल्याणकारी लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को वितरित किए जा चुके हैं। इससे क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल मिला है। 15 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशभर में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये के विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्रदान किए। इनमें आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड विकास खंड की दो विधवा महिला लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी शामिल है। हाल ही में निरमंड और आनी विकास खंडों में आयोजित 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और गैर सरकारी सदस्यों को निर्देश दिए कि योजनाओं का ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बोर्ड अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर के मार्गदर्शन में फील्ड कार्यालय रामपुर की ओर से पंजीकृत लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया भी जारी है। इससे लाभार्थियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के साथ योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। बोर्ड की ओर से श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article