{"_id":"6aa944c23189b0a6020155b0","slug":"students-conveyed-a-message-about-aids-prevention-through-a-rally-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-169826-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रैली एड्स से बचाव का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रैली एड्स से बचाव का दिया संदेश
विज्ञापन
देलठ पंचायत में जागरूकता रैली निकाली आईटीआई के प्रशिक्षु। संवाद
आईटीआई देलठ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देलठ में मंगलवार को रेड रिबन क्लब की ओर से एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने की। इस दौरान प्रशिक्षुओं और लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करने के साथ इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली संस्थान परिसर से शुरू होकर देलठ बस स्टैंड और मुख्य बाजार से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने एड्स से बचाव ही सुरक्षा है, जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और एचआईवी-एड्स के प्रति भेदभाव नहीं, सहयोग करें जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
प्रशिक्षुओं को एचआईवी-एड्स के कारणों, बचाव के उपायों, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी बताया गया। प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के साथ आम लोगों के लिए भी लाभदायक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षुओं से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और एचआईवी-एड्स के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी सचिन भारद्वाज, व्यावसायिक प्रशिक्षक हर्ष और जितेंद्र मौजूद रहे।