फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dansa-Panoli road via Shandal-Bahalidhar closed for three days.

Rampur Bushahar News: डंसा-पनोली वाया शांदल-बाहलीधार सड़क तीन दिन से बंद

Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
भारी बरसात से जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां, सेब सीजन में झेलनी पड़ सकती है परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली से 12/20 घाटी को जोड़ने वाली डंसा-पनोली वाया शांदल-बाहलीधार सड़क पर तीन दिनों से वाहनों की आवाजाही ठप है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और डंगे ढहने से सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों, खासकर पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने से 12/20 घाटी की ओर आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। सड़क बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन भेजी थी, लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण मशीन को वापस भेजना पड़ा। उधर वाया लालसा सड़क भी बंद है। हालांकि, निजी मशीनरी की मदद से वाया सनेई सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे लोग वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि सड़क को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि जल निकासी के समुचित प्रबंध नहीं होने से सड़क की यह स्थिति बनी है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस सड़क से विकास खंड की करीब आधा दर्जन पंचायतों की हजारों आबादी जुड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आगामी सेब सीजन को देखते हुए सड़क को जल्द दुरुस्त करना बेहद जरूरी है, ताकि किसानों और बागवानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारा चंद, किशोर कुमार, राजेंद्र सिंह, केवल राम, हीरा लाल, भगवान दास, बाला नंद, रूप दास, मेहर चंद, बंसी लाल, सुंदर सिंह और दौलत राम सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र सड़क बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed