फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Danger looms over Rohridhar Primary School building

Rampur Bushahar News: रोहड़ीधार प्राथमिक स्कूल भवन पर मंडरा रहा खतरा

Fri, 19 Sep 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Danger looms over Rohridhar Primary School building
भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ प्राथमिक स्कूल रोहड़ीधार। संवाद
बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित, वर्ष 2024 में स्कूल भवन हो चुका है क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

अब एक कमरे में लग रही स्कूल की कक्षाएं, भवन निर्माण के लिए बजट की दरकार

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की दुर्गम पंचायत टकरासी के राजकीय प्राथमिक स्कूल रोहड़ीधार का भवन पर डेढ़ साल से जर्जर हालत में है। क्षतिग्रस्त भवन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और खतरे के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। 1982 में बना यह स्कूल भवन वर्ष 2024 में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। भवन के सभी कमरों में दरारें पड़ गईं हैं, जबकि पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया। मजबूरन विद्यालय का संचालन अब मात्र एक हॉल में हो रहा है, जहां सभी पांच कक्षाओं की पढ़ाई एक साथ चल रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि भवन निर्माण के लिए कई बार विभाग को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि भवन न होने से न केवल पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि अन्य गतिविधियां भी सही ढंग से नहीं हो पा रही हैं। इस स्थिति का असर बच्चों के दाखिले पर भी पड़ा है। कभी यहां अच्छी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ते थे, लेकिन अब स्कूल में केवल 14 बच्चे ही पढ़ाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं का अभाव बच्चों के भविष्य के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि इस मुद्दे को प्राथमिकता पर सुलझाया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में शिक्षा मिल सके।

भवन निर्माण के लिए भेजा एस्टीमेट
इस बारे में बीईईओ आनी शांति देवी ने बताया कि रोहड़ीधार प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। जैसे ही विभाग को बजट उपलब्ध होगा, भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ प्राथमिक स्कूल रोहड़ीधार। संवाद

भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ प्राथमिक स्कूल रोहड़ीधार। संवाद

भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ प्राथमिक स्कूल रोहड़ीधार। संवाद

भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ प्राथमिक स्कूल रोहड़ीधार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article