फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   danger due to land sliding

Rampur Bushahar News: भूस्खलन की जद में ढेऊ गांव, दहशत में लोग, रात को चार घर किए खाली

Mon, 07 Aug 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 07 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
danger due to land sliding
ढ़ेऊ में  बारिश होने के बाद मकान में आई दरारें। जागरूक पाठक
रामपुर बुशहर। भारी बरसात का कहर लगातार जारी है। बारिश ने जहां दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं सपंत्ति का भी काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से न केवल करोड़ों का नुकसान हुआ है, बल्कि कई अनमोल जिंदगियां भी लील ली हैं।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल के कई क्षेत्रों में भारी बरसात का कहर लगातार जारी है। सूबे के हजारों लोग खौफ के साये में जीने के लिए मजबूर हैं। वहीं सफर करना भी जानलेवा बना हुआ है। अब रामपुर उपमंडल की शाहधार पंचायत के अंतर्गत आने वाला गांव ढेऊ भारी बरसात के कारण खतरे की जद में आ गया है। गांव के चार घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। प्रभावित परिवार रविवार रात को घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। खतरे को भांपते हुए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग डर के साये में जीने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं कई परिवार रिश्तेदारों को यहां शरण लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रभावित परिवार धर्म सिंह खन्ना, शेर सिंह कायथ, इंद्र सिंह कायथ और रूपलाल कायथ ने कहा कि भारी बरसात के कारण मकान खतरे की जद में हैं। जीवनभर की पूंजी से बनाए घर टूटने के कगार पर हैं। पूरे गांव में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की फरियाद लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीडीसी रामपुर अध्यक्ष आशीष कायथ ने कहा कि मौके पर राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी गए हैं। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed