फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dalash-Gungi road closed for traffic for a week

Rampur Bushahar News: एक सप्ताह से यातायात के लिए ठप पड़ी दलाश-गुंगी सड़क

Thu, 02 Apr 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सड़क का डंगा ढहने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन

बस सेवाएं ठप होने से छह पंचायतों के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ीं मुश्किलें

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
उपमंडल आनी की छह पंचायतों को जोड़ने वाली दलाश-गुंगी सड़क एक सप्ताह से यातायात के लिए ठप पड़ी है। हजारों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। रमोही गांव के साथ सड़क का डंगा ढहने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। लोक निर्माण विभाग सड़क को बहाल करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा। इस कारण क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीणों ने विभाग से सड़क को जल्द बड़े वाहनों के लिए बहाल करने की मांग उठाई है। क्षेत्र की मुख्य दलाश-गुंगी सड़क पर पिछले एक सप्ताह से बस सेवा समेत बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही। क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के हजारों ग्रामीण रोजाना आवाजाही करने में दिक्कतें झेल रहे हैं। दलाश मुख्यालय होने के कारण यहां रोजाना ग्रामीण इलाकों से लोग अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं। साथ ही उपमंडल मुख्यालय आनी जाने के लिए भी यहीं से लोगों का जाना होता है। क्षेत्र के हजारों लोग हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दो बस सेवाओं से सफर करते हैं। इनमें एक स्कूल बस भी शामिल है। एक सप्ताह से बस सेवाएं बंद होने के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, छोटे बच्चों को अभिभावक पीठ पर स्कूल पहुंचा रहे हैं। बस सेवाएं ठप होने के कारण ग्रामीण छोटे वाहनों में अधिक किराया देकर सफर कर रहे हैं। ग्रामीण देवराज चौहान, प्रदीप चौहान, ध्यान वर्मा, शादी लाल, जयपाल, सुरजीत सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे डंगे को जल्द लगाकर राहत पहुंचने की मांग की है। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम से बस सेवाओं को बहाल करने की भी मांग उठाई है। परिवहन निगम आनी के अड्डा प्रभारी आनी तरसेम कुमार ने बताया कि रमोही गांव के साथ सड़क का डंगा गिरने के कारण बस सेवाएं नहीं चलाई जा रहीं। लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि सड़क के गिरे डंगे को जल्द लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed