फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dakhrod Fair in Phancha concludes with the farewell to the deityDakhrod Fair in Phancha concludes with the farewell to the deity

Rampur Bushahar News: सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवता साहिब दमुख

Sun, 19 Jul 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dakhrod Fair in Phancha concludes with the farewell to the deityDakhrod Fair in Phancha concludes with the farewell to the deity
रविवार को दो दिवसीय दखरोड़ मेले के समापन के बाद देवता साहिब फांचा से विदाई लेते देवता साहिब दमुख
सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवता साहिब दमुख
विज्ञापन

. देव विदाई के साथ फांचा में दखरोड़ मेला संपन्न
. मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर चला नाटियों का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/डंसा। 15/20 घाटी के फांचा में ऐतिहासिक दखरोड़ मेला देव विदाई के साथ संपन्न हो गया। रविवार को नोगवैली के देवता साहिब दमुख डंसा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर अपने देवालय लौटे। फांचा में देवता साहिब जाख और देवता साहिब दमुख के सानिध्य में पारंपरिक मेला धूमधाम से मनाया गया। नोगवैली के अधिष्ठाता देवता साहिब रविवार को 15/20 घाटी के दौरे से वापस आए। फांचा में दो दिन तक दखरोड़ मेले में दिनभर नाटियों का खूब दौर चला। ग्रामीणों, महिलाओं और देवलुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली। ग्रामीणों ने मंदिर में देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर बाद देवता साहिब दमुख डंसा अपने देवालय लौटे। मंदिर कमेटी, महिलाओं और ग्रामीणों ने देव विदाई दी। लोग इस दौरान काफी भावुक भी हुए। परशुराम मंदिर समिति डंसा के अध्यक्ष खेल चंद नेगी और महासचिव जीएल डमालू ने कहा कि फांचा में आयोजित दखरोड़ मेले से देवता साहिब दमुख डंसा अपने मंदिर लौट गए हैं। मेले में ग्रामीणों, महिलाओं और देवलुओं ने पारंपरिक नाटी डालकर भावी पीढ़ी को संस्कृति संजोने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक विरासतों के परिचायक हैं। ये आयोजन न केवल हमारी प्राचीन कला, संगीत और हस्तशिल्प को जीवंत रखते हैं, बल्कि लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article