फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dakho Khanwagi School First in Quiz

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में दाखो खंवागी स्कूल प्रथम

Thu, 15 Jun 2023 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 15 Jun 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्र प्राथमिक विद्यालय खवांगी में जी-20 के अंतर्गत वसुधैव कुटुंबकम (एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य) थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष कल्पना नेगी बतौर मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता डाइट एवं जिला समुदाय सहकारिता समन्वयक ललिता नेगी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर खवांगी में प्रश्नोत्तरी, भाषण, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिकांगपिओ कॉलोनी, जीपीएस रांग मोहाल, जीपीएस दाखो खवांगी और जीपीएस दाखो कल्पा के नर्सरी और प्राइमरी के छात्रों ने भाग लिया। ललिता नेगी ने कहा कि स्कूली छात्रों को इस तरह के जन भागीदारी सम्मेलनों और बैठकों में बढ़चढ़ कर भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्रों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ और पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, करुणा और दया का भाव रखने की भी अपील की।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान जीपीएस दाखो खवांगी और द्वितीय स्थान जीसीपीएस खवांगी ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीपीएस रांग मोहाल और द्वितीय स्थान जीपीएस रिकांगपिओ ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आरजू प्रथम रही। नुक्कड़ नाटक में जीसीपीएस खवांगी प्रथम रहा। इस अवसर पर सीएचटी खवांगी केडी सूरयान, इंद्र प्रकाश नेगी, रमेश सिंह, दीप्ति नेगी और सुरेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed