फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cylinder booking in Chaupal to resume after 25 days

Rampur Bushahar News: चौपाल में 25 दिन बाद सिलिंडर की होगी बुकिंग

Tue, 08 Sep 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से संचालित चौपाल स्थित गैस एजेंसी ने ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता पिछला सिलिंडर मिलने के 25 दिन बाद अगले सिलिंडर की बुकिंग करवा सकेंगे। यह बदलाव उपभोक्ताओं की सुविधा और समय पर गैस सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। एजेंसी ने बताया कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की घबराहट या परेशानी की आवश्यकता नहीं है। पिछला सिलिंडर प्राप्त होने के 25 दिन पूरे होते ही उपभोक्ता अगले सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए वे अपने नजदीकी एलपीजी चौपाल केंद्र, संबंधित मोबाइल एप अथवा आधिकारिक बुकिंग नंबर का उपयोग कर सकते हैं। एजेंसी ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद समय पर बुकिंग करवाने की अपील की है। इससे उन्हें गैस की आपूर्ति में कोई असुविधा नहीं होगी। चौपाल गैस एजेंसी ने ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरू की है। अब वे पिछला सिलिंडर मिलने के ठीक 25 दिन बाद नया सिलिंडर बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए एलपीजी चौपाल केंद्र, मोबाइल एप और आधिकारिक बुकिंग नंबर उपलब्ध हैं। एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बुकिंग करने का आग्रह किया है। इससे गैस आपूर्ति सुचारु बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article