फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cultural programs will be held on Independence Day in Dansa

Rampur Bushahar News: डंसा में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 12 Aug 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
16 को सजेगा मेला, चार ठहरियों के आराध्य देवता करेंगे शिरकत
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप पर दिन भर चलेगा नाटियों का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम की चार ठहरियों में शुमार देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में 15 और 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को राष्ट्रीय गीत के साथ पंचायत प्रधान देश राज ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। महिला मंडल लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मंदिर समिति की ओर से धार्मिक परंपराओं की रस्म निभाते हुए देवताओं का वाद्ययंत्रों की धुन पर मेजबान देवता दमुख भव्य स्वागत करेंगे। 16 अगस्त को सुबह से शाम तक ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटियों का दौर चलेगा। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी और महासचिव जीएल डमालू ने कहा कि चार ठहरियों के देवताओं समेत देवता जाख रचोली के सानिध्य में 16 अगस्त को मेले का भव्य आयोजन होगा। मेले में जाहरू नाग शनेरी, देवता साहिब दोगणू लालसा और योगेश्वर देवता शिंगला समेत जाख देवता रचोली मेले की शोभा बढ़ाएंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल शिरकत करेंगे। वहीं, शाम को देवताओं को विदाई दी जाएगी। मेले हजारों की संख्या में लोग शरीक होंगे और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article