फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural programe in nss camp

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बटोरीं तालियां

Wed, 12 Nov 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शहीद सतीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का विशेष शिविर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य जयपाल पराशर ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय गीत और स्वागत गान से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम अधिकारी कपिल देव शर्मा ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आगामी सात दिनों में स्वच्छता अभियान, जागरूकता, जल संरक्षण, नशा मुक्ति और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शिविर में 30 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य पराशर ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम अधिकारी रीना भैक ने अतिथियों और शिक्षकों का आभार जताया। इस मौके पर शिक्षक सुनील, दुष्यंत, सीमा, रक्षा, देवदत्त, जवाहर, प्रवीण, धर्मप्रकाश, रमन, चंद्रशेखर, सुरेश, योगिता, मीतू कायथ, पूजा, सविता, छविंद्र, भगतराम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed