{"_id":"6ae48c930a74bcf1ff0f8ccf","slug":"cultural-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173703-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू
विज्ञापन
. पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, बनाऊ बावड़ी से लाया जल
देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कलश यात्रा निकाली।
शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे पुरोहितों, पुजारी, मंदिर कारकूनों, महिलाओं और ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से बनाऊ बावड़ी के लिए प्रस्थान किया। यहां से धार्मिक अनुष्ठान के लिए स्वच्छ जल लाया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने भाग लेकर देवता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। भागवत भूषण महेंद्र मोहन शर्मा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण करवाएंगे। संगीत शिक्षक ईशान शर्मा और जितेंद्र शर्मा भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक होगी, जबकि शाम 4:15 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन चौहान ने बताया कि आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। सात दिवसीय भागवत कथा में भगवान की लीलाओं और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।