{"_id":"68458f7d030f7b1b57056dab","slug":"crowds-cheered-at-the-closing-ceremony-of-ghanodhi-ki-jaat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-136794-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घनोड़ी की जात समापन समारोह में लोगों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घनोड़ी की जात समापन समारोह में लोगों की धूम
विज्ञापन
सतयुग के देवता है कनलेश्वर महाराज देवता, सदियों सें लगता आ रहा है उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल की माहौग पंचायत में घनोड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर केलवी वार्ड के जिला परिषद सदस्य मदन वर्मा पहुंचे थे। रविवार को समापन पर महासू जिला भाजपा के महामंत्री कमलेश शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में शड़ी पंचायत के प्रधान अमी चंद चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन चौहान, लेख राज शर्मा, काकू कंवर के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देवता के देवा जीत राम शर्मा ने बताया कि कलनेश्वर महाराज देवता सतयुग के समय के देवता हैं। इनके प्रांगण में कई सालों से तीन दिन तक देवता की जात का आयोजन होता है। इसमें मां महेश्वरी शड़ी मंदिर और देवता महाराज चीखड़ेश्वर के देवलू, देवता कनलेश्वर के प्रांगण में चोल्टू नृत्य करते हैं। देवता कमेटी सचिव संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। बीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने बताया कि सभी आमंत्रित सदस्यों के लिए मंदिर के सराय हाल में भोज का प्रबंध किया गया था।