फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crowd of devotees engaged in pagodas, offering prayers

Rampur Bushahar News: शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, पूजा अर्चना की

Tue, 25 Jul 2023 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Tue, 25 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees engaged in pagodas, offering prayers
कुनिहार के ​शिव तांडव गुफा मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
सोलन। सावन माह के तीसरे सोमवार को भी जिले भर के शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह 4 बजे से शिवालय खुल गए और देरशाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर के साथ लगते प्रसिद्ध जटोली मंदिर में भी सैकड़ों भक्तों ने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाया। इस दौरान शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। अर्की के प्रसिद्ध शिवधाम लुटरू महादेव गुफा में फलाहार भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा कुनिहार की प्राचीन शिव तांडव गुफा में भी भंडारे का आयोजन किया। वहीं शिव मंदिर पट्टा मोड़ समेत शहर के मालरोड स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

इस दौरान भक्तों ने दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया। साथ भी बेल पत्र, भांग, धंतूरा, दहीं, नैवेद्य समेत अन्य सामग्री से भगवान शिव की पूजा अर्चना की। ज्यादातर लोगों ने सोमवार को भगवान शिव के लिए व्रत रखे और केवल फलाहार का सेवन किया। कुछ शिवालयों में चार पहर की पूजा अर्चना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed