फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   crore sanctioned for the Rechi-Khanni road

Rampur Bushahar News: रेची से खन्नी सड़क के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत, बागवानों को मिलेगी सुविधा

Thu, 23 Jul 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
crore sanctioned for the Rechi-Khanni road
रेची से खन्नी सड़क मार्ग, जिसका दो करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प। संवाद
2.6 किलोमीटर लंबी सड़क पर मेटलिंग, नालियों, पैरापेट का होगा निर्माण
विज्ञापन

सड़क सेब बहुल क्षेत्र खन्नी के लिए महत्वपूर्ण, उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर उपतहसील की पलेही पंचायत में रेची से खन्नी गांव तक जाने वाली सड़क का कायाकल्प होगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह सड़क सेब बहुल क्षेत्र खन्नी के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क के सुधार से स्थानीय बागवानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। करीब 2.6 किलोमीटर लंबी सड़क पर मेटलिंग, साइड नालियों और आवश्यक पैरापेट का निर्माण किया जाएगा। खन्नी गांव पलेही पंचायत का हिस्सा है और सेब उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां के ग्रामीणों की आर्थिकी का मुख्य आधार सेब है। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क को पक्का करने की मांग कर रहे थे। यह सड़क खन्नी के सेब उत्पादकों के लिए जीवनरेखा का काम करती है। सेब को समय पर बाजार तक पहुंचाना बागवानों की आय के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क की खराब स्थिति के कारण बागवानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस सड़क के दुरुस्त होने से परिवहन आसान होगा और बागवानों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा। यह परियोजना क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में सहायक होगी। कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) के निदेशक चेतन चौहान ने इस बजट स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हिमफेड, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार जताया।

सड़क निर्माण के लिए टेंडर लग गया है। जल्द कार्य शुरू हो जाएगा और बागवानों को अच्छी सड़क की सुविधा मिलेगी। - हिमाशू कटोच,
कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed