फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हार्न बजाने पर पास देने में समय लगने की जान देकर चुकानी पडी कीमत

हार्न बजाने पर पास देने में समय लगने की जान देकर चुकानी पडी कीमत

Sat, 06 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पास के लिए 10 मीटर का इंतजार नहीं कर पाए
विज्ञापन

नेरवा बाजार में जगह न होने पर भी बार-बार बजा रहे थे हॉर्न
नेरवा। भरे बाजार में गाड़ी को पास न देने की कीमत रजत को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। नेरवा बाजार में जगह न होने पर भी आरोपी युवक बार-बार हॉर्न बजा रहे थे। हालांकि मात्र दस मीटर की दूरी पर उन्हें पास मिल भी गया लेकिन आरोपियों ने रजत की इतनी पिटाई कर डाली कि उसकी जान ही चली गई।
हादसे का शिकार युवक रजत अपनी माता को लेने अपने मामा के धर बोहराड़ जा रहा था। इसी वक्त एक गाड़ी में सवार तीन अन्य युवक भी आ रहे थे। युवकों ने रजत से आगे निकलने के लिए हॉर्न बजाकर पास मांगा। बाजार में पास के लिए जगह न होने के कारण करीब दस मीटर बाद उसने पीछे से आने वाली गाड़ी को पास देने का प्रयास किया। ऐसे में पीछे वाली गाड़ी में सवार वारदात के मुख्य आरोपी गाड़ी से उतरे और रजत के साथ बहसबाजी करने लगे। बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे होम गार्ड और अन्य लोगों ने बीच बचाव कर रजत को वहां से भेज दिया। तीनों आरोपी युवकों ने उसका पीछा कर डुंडी मंदिर के समीप कॉलेज रोड पर अपनी स्विफ्ट गाड़ी खड़ी कर उसका रास्ता रोक लिया। तीनों आरोपियों ने रजत को गाड़ी से घसीट कर बाहर निकाला। आरोपियों की अंधाधुंध पिटाई से बेहाल रजत वहीं पर गिर गया। इसी दौरान उसकी मां बिंदी और पिता बलदेव राज भी नेरवा पहुंच गए थे। लाडले को घायलावस्था में देख कर उसको नेरवा थाने लेकर गए। प्राथमिक सूचना देने के बाद पुलिस व माता पिता उसे नेरवा अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में इलाज के दौरान रजत की तबीयत खराब हो गई। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद युवक के घर पर मातम का माहौल है।
विज्ञापन

मृतक की माता-पिता हादसे के बाद सदमे में हैं। शनिवार को परिवार के लोग मृतक का शव लेने के लिए शिमला गए हैं। पुलिस पहरे में शव को गांव पहुंचाया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed