फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ज्यूरी में पकड़े देवदार, कायल के 63 स्लीपर

ज्यूरी में पकड़े देवदार, कायल के 63 स्लीपर

Mon, 19 Feb 2018 10:18 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी में पकड़े देवदार, कायल के 63 स्लीपर
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में सोमवार को वन निगम की ओर से लगाए गए नाके के दौरान अवैध रूप से ले जा रहे लकड़ी के 63 स्लीपर पकड़े गए हैं। यह लकड़ी वन निगम की बताई जा रही है। इसकी कीमत करीब 1.70 हजार है। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अवैध रूप लकड़ी ले जा रहे दो वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को वन निगम ने नाका लगा रखा था। नाके के दौरान दो गाड़ियों में अवैध रूप से ले जा रहे देवदार के 40 और कायल के 23 स्लीपर मौके पर बरामद किए गए। नाके पर वन निगम के कर्मचारियों ने लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वाहन चालक कोई भी कागज नहीं दिखा सका। इन स्लीपरों पर वन निगम के हैमर के निशान भी थे। नाका लगाने वाली टीम में बीओ जगोरी प्रताप, बीओ फांचा जय प्रकाश, बीट गार्ड उषा और परमार सिंह शामिल थे। उन्हाेंने स्लीपर की गाड़ियां पकड़ते ही ज्यूरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्यूरी से हेडकांस्टेबल रविंद्र कुमार और प्यारे लाल, झाकड़ी से एएसआई जीत राम और सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग सराहन परिक्षेत्र के आरओ हीरा सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने नाके पर दो चालकों और दो मजदूरों को गाड़ी से दबोचा। झाकड़ी टैंपू 407 नंबर एचपी .63 - 0368 और बोलेरो पिकअप नंबर एचपी. 06 -3426 में लकड़ी ले जा रहे थे।
विज्ञापन


रोड साइट डिपो में रखे थे स्लीपर
रामपुर फॉरेस्ट कारपोरेशन के डीएम केबी नेगी ने बताया कि 15/20 क्षेत्र के जगोरी से लकड़ी के स्लीपर फांचा के पास रोड साइट डिपो में रखे गए हैं। यहां से 63 स्लीपरों को कुछ लोग गाड़ियों में ज्यूरी की तरफ ले जाते हुए वन विभाग और पुलिस ने पकड़े। नाके पर पकड़े गए स्लीपरों में 40 स्लीपर देवदार और 24 कायल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गाड़ियों समेत लकड़ी जब्त : डीएफओ
डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि दो बीओ और करीब फॉरेस्ट गार्डों ने देर रात ज्यूरी के पास नाका लगाया था। इस दौरान दो गाड़ियों को स्लीपर समेत जब्त किया गया। इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed