{"_id":"5b38fbef4f1c1b95598b717c","slug":"61530461167-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटू में घर पर मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटू में घर पर मिला व्यक्ति का शव
Updated Sun, 01 Jul 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग थाना के तहत थाना धर्मपुर के आरटू में एक व्यक्ति का शव उसके घर पर बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कृपा राम (54) पुत्र सागर दास गांव दलगांव डाकघर कुटाड़ा तहसील रोहडू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कृपा राम धर्मपुर क्यारटू में एक माह से मिस्त्री का काम कर रहा था। उसके साथ एक व्यक्ति जगरदास भी काम करता है। पिछली रात को खाना खाकर दोनों इकट्ठे सोए थे। सुबह जगरनाथ उठकर काम पर गया, जब उसे लगा कि कृपा राम काम पर न आया तो कमरे में गया तो देखा कि कृपा राम बिस्तर में मृत पड़ा है। इसकी सूचना ठियोग पुलिस को दी गई और वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुरजीत ने पुलिस दल के साथ मौका का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। व्यक्ति के शव आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामलाल बंसल ने की है।