फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   थाचवा में आग से कमरा राख

थाचवा में आग से कमरा राख

Fri, 05 Jan 2018 07:39 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
थाचवा में आग से कमरा राख
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
जगातखाना (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

निरमंड विकास खंड की तुनन पंचायत के थाचवा गांव में वीरवार शाम को एक कमरे में अचानक आग लग गई। इससे कमरे में रखी लकड़ी, घास और घर की छत पर लगाई गई चादरें जल कर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय वार्ड सदस्य और पंचायत प्रधान देविका ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस थाना ब्रौ से एसएचओ, राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग से करीब 40 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम करीब चार बजे थाचवा निवासी रूप लाल कश्यप पुत्र कुमत राम के एक कमरे में अचानक आग लग गई। घटना का पता उस समय चला जब कमरे में आग अधिक फैल गई। कमरे में हजारों रुपये की लकड़ी और चारा रखा गया था। गनीमत रही कि जब हादसा पेश आया उस समय कमरे में कोई नहीं था। आईपीएच की पेयजल लाइन भी बीते कई दिनों से खराब पड़ी है, जिससे प्रभावितों को आग बुझाने के लिए पानी भी नहीं मिल पाया। यदि पानी की व्यवस्था होती तो आग फैलने से रोकी जा सकती थी। लकड़ी का कमरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और इस पर काबू पाना कठिन हो गया था। प्रभावित रूप लाल कश्यप ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। पंचायत प्रधान देविका ने बताया कि थाचवा में आग की घटना से गरीब परिवार को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार की यथा संभव मदद करने की अपील की है। एसएचओ ब्रौ जयपाल ठाकुर ने बताया कि आग से करीब 35-40 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग के अधिकारी ने मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed