फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जिस घर की मरम्मत के लिए आया उसी में ही जल गया

जिस घर की मरम्मत के लिए आया उसी में ही जल गया

Wed, 10 Jan 2018 06:20 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
जिस घर की मरम्मत के लिए आया उसी में ही जल गया
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रोहड़ू। जिस मकान की मरम्मत के लिए झींवरा राम छुट्टी लेकर घर आया था, उसी मकान में उसे दर्दनाक मौत मिली। हादसे के दूसरे दिन झींवरा राम के शव को ढूंढने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मकान के साथ-साथ शव भी पूरी तरह से जल चुका था। मकान के मलबे में जल चुके शव को ढूंढना काफी मुश्किल था। कई घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को झींवरा राम के शरीर का छोटा सा हिस्सा मिला। शरीर के उसी छोटे से हिस्से का दाह संस्कार कर रस्मों को पूरा किया गया। इस दर्दनाक मंजर को देखकर गलेयां गांव में हर किसी की आंख नम थी।
विज्ञापन

झींवरा राम पोस्ट ऑफिस नेरवा में बतौर डाकिया कार्यरत था। कुछ दिन पूर्व ही उसके बेटे विकेश ने शादी की थी। अगले माह झींवरा राम ने ग्रामीणों व रिशतेदारों को अपने बेटे की शादी की पार्टी देनी थी। इसके लिए घर में कुछ मरम्मत का कार्य करने की तैयारी के लिए झींवरा राम छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार को विकेश, उसकी पत्नी और झींवरा राम की पत्नी कहीं गए हुए थे। झींवरा राम घर पर अकेला था। क्या पता था कि जिस घर की मरम्मत के लिए छुट्टी लेकर घर आया वह उसकी मौत का कारण बन जाएगा। हादसे के दूसरे दिन आसपास के गांव से भी लोग मौके पर पहुंचे और झींवरा के परिवार के सदस्यों को हौसला देते रहे। रिश्तेदार व ग्रामीणों को भी गांव में जमावड़ा लगा रहा। पूरे गांव में दिन भर मातम छाया रहा। सबकुछ छिन जाने के बाद अब आसपास के ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को शरण दी है। प्रशासन की ओर से भी प्रभावित परिवार को सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed