फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बोंह हत्याकांडा: कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस

बोंह हत्याकांडा: कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस

Fri, 24 Nov 2017 06:42 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
बोंह हत्याकांडा: कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो।

विज्ञापन

कोटखाई।
देवरी खनेटी पंचायत के बोंह गांव में बुजुर्ग प्रेमदास के हत्या आरोपी की पुलिस मोबाइल फोन कॉल डिटेल के आधार पर सुराग तलाश रही है। पुलिस को जांच के दौरान कुछ सुराग मिलने की उम्मीद बंधी है।

आरोपी कश्मीरी बोंह गांव में करीब दो सप्ताह से दो बागवानों के पास मजदूरी कर रहा था। मजदूर के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था। उसने बागवानों के मोबाइल से कॉल किए। अब पुलिस उनके फोन की कॉल डिटेल जुटा का आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के कुछ सुराग हाथ लगने की उम्मीद बंधी है। पुलिस ने हत्या की जांच के लिए विशेष टीम का गठन पहले की ही दिया है।
विज्ञापन


प्रेमदास की सोमवार की रात को हत्या की गई। मंगलवार शाम बुजुर्ग के बेटे बलबीर दिल्टा ने दुकान बंद पाई। इस पर उसने कमरे में देखा तो बुजुर्ग मृत पाया। हत्या की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए। कमरे में हथौड़ा मिला उससे ही बुजुर्ग के सिर पर वार किए गए थे। बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान और कमरे में खून था। बेटे की ओर से पिता की मौत का शक प्रवासी कश्मीरी मजदूर पर जताया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ठियोग बलबीर जस्वाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए सभी प्रयास चल रहे है। शीघ्र सुराग मिलने की संभावना के चलते टीम का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed