फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सांगला-छितकुल मार्ग पर रेकनालो के पास चट्टानें खिसकने से बाधित हुआ मार्ग

रेकनालो के पास चट्टानें खिसकने से बाधित हुआ मार्ग

Thu, 15 Mar 2018 09:27 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांगला-छितकुल मार्ग पर रेकनालो के पास चट्टानें खिसकने से बाधित हुआ मार्ग
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगलाब (किन्नौर)।
सांगला-छितकुल मार्ग पर खरोगला के साथ लगते रेकनालो के पास मंगलवार देर रात सड़क पर भारी चट्टानें आई गईं। इसके चलते रिकांगपिओ, सांगला और बटसेरी की तरफ से रक्षम और छितकुल के लिए यातायात ठप रहा।

सूचना मिलते ही लोक निर्माण ने यातायात बहाल करने के लिए मजदूर और मशीनें तैनात कर दीं। मजदूरों ने बुधवार देर शाम तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग को बहाल कर दिया है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ सचिन नड्डा ने वीरवार देर शाम तक सड़क बड़े वाहनों के लिए खोलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारी चट्टानों के खिसकने से और सड़क कट गई है। इसके कारण यातायात बहाल करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की बसें न चलने से कल्पा की रक्षम और छितकुल पंचायतों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनहें छोटी गाड़ियों में ज्यादा पैसा देकर सफर करना पड़ रहा है।
पूर्व प्रधान रक्षम टीकम नेगी, विनोद नेगी, पूर्व प्रधान छितकुल मुकेश नेगी, उपप्रधान छितकुल अरविंद नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, बलराज नेगी ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से जल्द मार्ग को बहाल करने की मांग की है।


लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन पीसी नेगी ने कहा कि लगातार बारिश के चलते काम करने में दिक्कत आ रही है। वीरवार देर रात तक मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। विभाग की मशीनें और मजदूर मार्ग बहाल करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed