{"_id":"5a8ad1764f1c1b2a788b6a95","slug":"201519047030-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा में चरस समेत व्यक्ति किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा में चरस समेत व्यक्ति किया गिरफ्तार
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति को 370 ग्राम चरस के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर थी। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल विजय, कांस्टेबल, करुण किशोर, विजेंद्र व जसवंत शामिल थे। इसी बीच सीमा के पास पुजारली नंबर-4 पंचायत का कोटी गांव निवासी अशोक कुमार (42) सड़क पर पैदल चल रहा था। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उससे पूछताछ शुरू की। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 370 ग्राम चरस बरामद की गई। अशोक कुमार को चरस के साथ मौके पर ही पकड़ा गया। डीएसपी रोहड़ू अशोक कुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।