{"_id":"5a50cdbe4f1c1b1c198b52f7","slug":"201515244990-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में झुलसने से बुजुर्ग की मौत
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।पुलिस थाना झाकड़ी के तहत मझेवली गांव में आग से झुलसने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रशासन की ओर से प्रभावित को दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मझेवली गांव का 75 वर्षीय डुमरु राम कुछ समय से बीमार था। वह शुक्रवार को घर के चूल्हे के पास बिस्तर पर सो रहा था। इस दौरान चूल्हे से अचानक आग उसके बिस्तर तक पहुंच गई। इसकी चपेट में आने से वह झुलसने के बाद मर गया। जिस समय यह हादसा हुआ तो घर में कोई नहीं था। उसके पुत्र की पहले ही मौत हो गई है। अब उसके पीछे एक पोता ही रह गया है। इसके अलावा उसके परिवार में अन्य कोई नहीं बताया जा रहा है। दोफदा पंचायत के पंचायत सदस्य जगदीश लारजू ने मामले की पुष्टि की। उधर, रामपुर के तहसीलदार विपिन ठाकुर ने बताया कि उन्हें आग से किसी के झुलसने की सूचना मिली थी। प्रशासन की ओर से प्रभावित को राहत के रूप में दस हजार रुपये की नकद राशि और तिरपाल आदि भेजा गया है। उन्हें व्यक्ति की मौत के बारे में सूचना नहीं है।