फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अवैध शराब की पांच पेटियां पकड़ी

अवैध शराब की पांच पेटियां पकड़ी

Wed, 13 Dec 2017 10:10 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की पांच पेटियां पकड़ी
रोहड़ू। पुलिस थाना रोहड़ू के तहत चिड़गांव मार्ग पर वाहनों की नियमित तलाशी के दौरान एक कार से अंग्रेजी शराब की पांच पेटी पकड़ी। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और वाहन को शराब सहित कब्जे में लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन के समय पुलिस की टीम मक्खीनाला में वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान पुलिस ने रोहड़ू से चिड़गांव जा रही एक मारुति कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से अवैध शराब की पांच पेटी पकड़ी। पुलिस के पूछने पर वाहन चालक शराब से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध शराब के मामले में चिड़गांव निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने एक वाहन से अवैध शराब की पांच पेटी बरामद की है। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed