फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तुनन में उप डाकपाल ने खाया जहर, मौत

तुनन में उप डाकपाल ने खाया जहर, मौत

Mon, 12 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तुनन में उप डाकपाल ने खाया जहर, मौत
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की तुनन पंचायत में डाक विभाग में कार्यरत उप डाकपाल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग में कार्यरत उप डाकपाल निकाराम (42) पुत्र नूप राम निवासी तुनन, तहसील निरमंड ने रविवार देर शाम कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी है। पुलिस ने उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने से उसे शिमला के लिए रेफर किया। शिमला जाते समय निकाराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, थाना प्रभारी ब्रौ जय गोपाल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में जहर खाने का मामला दर्ज है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। उधर, भारतीय डाक विभाग रामपुर के अधीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि तुनन पंचायत में तैनात उप डाकपाल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर निरीक्षक डाक विभाग रामपुर को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed