फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अपर डकोलढ़ में आग की भेंट चढ़ी गौशाला

अपर डकोलढ़ में आग की भेंट चढ़ी गौशाला

Thu, 28 Dec 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
अपर डकोलढ़ में आग की भेंट चढ़ी गौशाला
- फोटो : PTI
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ के अपर डकोलढ़ में दो मंजिला गौशाला में अचानक आग लगने से उसमें रखा घास और अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि जिस समय गौशाला में आग लगी उस समय उसमें एक ही गाय थी, जिसे समय रहते बाहर निकाल दिया गया। प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है, जो नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे रामपुर के अपर डकोलढ़ में रतन चंद पुत्र नंद लाल शर्मा की दो मंजिला गौशाला में अचानक आग लग गई। लकड़ी की गौशाला होने के कारण आग एकदम फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामपुर अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद विभाग के अधिकारी रोशन शर्मा की अगुवाई में दमकल वाहन के साथ टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने के लिए अपना भरपूर सहयोग दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल ने बताया कि अपर डकोलढ़ में एक गौशाला में आग लगने की सूचना मिली है। प्रशासन की टीम को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेजा गया है। प्रभावित को प्रशासन की और से फौरी राहत और तिरपाल मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed