फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तबीयत बिगडने से सांगला घूमने पहुंची सैलानी की मौत

तबीयत बिगडने से सांगला घूमने पहुंची सैलानी की मौत

Wed, 26 Sep 2018 10:13 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सांगला घूमने आई सैलानी की मौत
विज्ञापन

कोलकाता से घूमने आया था सैलानियों का दल
प्रारंभिक जांच में बीमारी को माना जा रहा कारण
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। कोलकाता से किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला घूमने पहुंची एक नर्सिंग सिस्टर की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात को कोलकाता से आया सैलानियों का दल सांगला के एक निजी होटल में ठहरा था। इनमें से एक सैलानी पद्मा दत्ता (59) की सांगला पहुंचते ही अचानक तबीयत खराब हो गई। होटल कारोबारी और साथ आए सैलानियों के दल ने महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को मंगलवार को जीवन ज्योति अस्पताल छोलतु पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव का बुधवार को पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। महिला के साथ आए साथी दीपक सरकार को महिला का शव सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा के अनुसार सांगला में घूमने आई नर्सिंग सिस्टर की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। मौत के कारणों की अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राथमिक जांच में तो कोई बीमारी को वजह माना जा रहा है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed