फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   घर में घुसकर की मारपीट, तोड़फोड़

घर में घुसकर की मारपीट, तोड़फोड़

Tue, 08 May 2018 09:07 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर की मारपीट, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
पुलिस थाना रोहड़ू के तहत ग्राम पंचायत कुटाड़ा के दयारमोली गांव की महिला ने दो दर्जन लोगों के खिलाफ घर में घुस कर उसके साथ मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत की है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दयारमोली गांव निवासी महिला कपिला देवी पत्नी बीटू राम ने पुलिस थाना रोहड़ू में शिकायत की है कि डोडरा क्वार के कितरवाड़ी गांव से महेंद्र सिंह की बेटी और उनके बेटे नेे हाल ही में लड़की के परिजनों की सहमति के बिना शादी की है। जाति भेदभाव होेने के कारण लड़की के पिता सोमवार को करीब दो दर्जन लोगों के साथ दो वाहनों में लड़की को लेने के लिए दयारमोली उनके घर पहुंचे। उन्होंने घर में घुस कर तोड़फोड़ की। जातिसूचक शब्द कह कर बेटे व उनको जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। गांव के लोगों ने जब शोर सुना तो बचाव के लिए सामने आए। महिला ने बताया कि बचाव के लिए सामने आए पंचायत के सदस्य के सामने भी लड़की के पिता ने गाली गलौच की। महिला ने बताया कि लड़की के पिता से उनके परिवार व बेटे को खतरा है। उन्होंने पुलिस से शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने शिकायत की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed