फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नीरथ के पास एनएच-5 से नीचे गिरी कार, 4 लोग घायल

नीरथ के पास एनएच-5 से नीचे गिरी कार, 4 लोग घायल

Sat, 15 Jun 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
नीरथ के पास वाहन पलटा, 4 घायल
विज्ञापन

कुल्लू सैंज से रामपुर की ओर आ रहा था वाहन
घायलों का खनेरी अस्पताल में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के नजदीक नीरथ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकला और उपचार के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां चारों को इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचपी 01 के -5291 में चार लोग सवार होकर दोपहर तीन बजे कुल्लू सैंज से रामपुर की ओर आ रहे थे कि अचानक नीरथ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में परसराम (39) पुत्र मोती राम, गांव पलेच तहसील बंजार, नीरथ सिंह (50) पुत्र मंगल सिंह पलेच तहसील बंजार, सुमित्रा देवी (25) पुत्री चैन राम गांव एवं डाकघर डीम तहसील निरमंड और दिशू (24) पुत्र नाथूराम गांव राय डाकघर बालीचौकी जिला मंडी घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सैंज से रामपुर की ओर आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। सभी घायलों को खनेरी अस्प्ताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed