फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नू में दो दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव

किन्नू में दो दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव

Tue, 28 May 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/ज्यूरी। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाले क्षेत्र में दो लोगों के शव मिलने की सूचना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी सराहन के तहत आने वाली किन्नू पंचायत के हर्कू दादाडांग के पास चेत राम (42), पुत्र तुला राम गांव किन्नू तहसील रामपुर का शव एक नाले में पड़ा था। इस सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ से पता चलता है कि व्यक्ति बीते 2 दिन से गायब था और उसके माता-पिता, रिश्तेदार उसे हर संभव स्थानों पर खोज रहे थे, इसको लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई थी। पुलिस ने शव को घटनास्थल से सराहन अस्पताल पहुुंचाया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके पिता तुला राम को सौंप दिया गया है।
उधर, दूसरे मामले में धारगौरा पंचायत के नरेश चौहान ने पुलिस थाना झाकड़ी में सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ब्रौनी खड्ड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पेट्रोलिंग कर रही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान कुर्बान, (30) गांव पथराहो, उत्तर प्रदेश रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को इस बारे सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। एक व्यक्ति का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि दूसरे के बारे में उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed