{"_id":"5ce41c25bdec22077d5bee48","slug":"15584533374-rampur-hp-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाटी पुल से युवक ने सतलुज नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चाटी पुल से युवक ने सतलुज नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नए बस अड्डे के साथ लगते चाटी पुल से एक युवक ने सतलुज नदी में मंगलवार दोपहर बाद छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस और ब्रौ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक लापता युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद एक युवक पुल के पास कुछ देर के लिए बैठा हुआ था इसी बीच अचानक वे उठा और उसने चाटी पुल से नीचे छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाते हुए चाटी पुल के आसपास लोगों ने दूर से देखा और पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। रामपुर पुलिस की टीम और ब्रौ थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस की टीम सतलुज नदी के किनारे लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस को युवक का पता नहीं चल पाया है। चाटी में पुल बनने के तीन साल के बाद पुल से किसी व्यक्ति द्वारा छलांग लगाने की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
ब्रौ थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद एक युवक की चाटी पुल से नीचे छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा के अनुसार युवक की जल्द ही तलाश कर ली जाएगी।