फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तेज रफ्तार महिला चालक ने बाईक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

Sun, 19 May 2019 08:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले सिंघापुर में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद कार चला रही महिला मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 10:40 बजे सैंज से रामपुर की ओर बाइक संख्या एचपी 95-0615 पर दो लोग सवार होकर आ रहे थे। बाइक सवार सुरेश जब सिंघापुर के पास पहुंचा तो रामपुर की ओर से आ रही मारूति बोलेनो कार संख्या एचपी 25-ए-3669 तेज रफ्तार से गलत दिशा में आई और उसने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। इससे बाइक सवार अखिल (26) पुत्र लक्ष्मण सिंह, गांव सुदमू, डाकघर थानाधार, तहसील कुमारसैन कार की जोरदार टक्कर के कारण मोटरसाइकिल से उछल कर कार के शीशे पर जा टकराया और इसके बाद सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में अखिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद कार चला रही महिला गाड़ी में सवार अन्य दो व्यक्तियों के साथ मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक अखिल का रामपुर के खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला चालक की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed