फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पब्बर नदीं में संदेहजनक परिस्थितियों में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान

पब्बर नदी संदेहजनक परिस्थितियों में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान

Sat, 18 May 2019 11:42 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। दो दिन पूर्व पब्बर नदी में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। व्यक्ति पेखा गांव का रहने वाला है। संदेहजनक परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौत के कारणों का पता करने के लिए एफएसएल जांच के लिए भी सैंपल भेज दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार लंबाखाटल में 15 अप्रैल को पब्बर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान पेखा गांव निवासी जय प्रकाश के रुप में हुई है। जयप्रकाश रोहड़ू के एक बीयर बार में काम करता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि जयप्रकाश लंबाखाटल में कैसे पहुंचा तथा पब्बर नदी में उसका अर्धनग्न हालत में शव मिलना हत्या का आशंका को प्रबल कर रहे हैं। वहीं आजकल पब्बर नदी का जलस्तर इतना अधिक नहीं है। जिसमें कोई व्यक्ति डूब इसके। ऐसे में अब पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। व्यक्ति पेखा गांव का रहने वाला है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। एफएसएल जांच के लिए भी सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में बताया जा सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed