फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लूहरी पुल से सतलुज नदी में कुदी युवती

लूहरी पुल से युवती ने सतलुज में लगाई छलांग

Thu, 16 May 2019 12:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना आनी के तहत आने वाले लूहरी पुल से बुधवार दोपहर एक युवती ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। आनी, लूहरी और सैंज पुलिस थाना से गई टीम लापता युवती की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस चौकी लूहरी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तमन्ना (करीब 18 वर्ष), पुत्री निहाल चंद, गांव कुंईर, तहसील आनी, जिला कुल्लू लूहरी पुल से सतलुज नदी में कूद गई।

 

इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी लूहरी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवती की तलाश में जुट गई। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी लापता युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं पुलिस युवती के परिजनों से जानकारी जुटाने में लगी है। इस संबंध में डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा के अनुसार लूहरी पुल से युवती के सतलुज नदी में छलांग लगाई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed