फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओं में क्राइम बैठक में प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश

चुनाव का दौर, चौकस रहें प्रभारी

Thu, 11 Apr 2019 12:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की पुलिस लाइन रिकांगपिओ में पुलिस आपराधिक एवं कल्याण मासिक बैठक में एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने थाना प्रभारियों को लोकसभा चुनाव के दौरान चौकस रहने के लिए कहा है। बैठक में जिले के थाना, बैरियरों और विभिन्न चौकियों के प्रभारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त कर लिए हैं।

वहीं एसपी ने बैठक में मौजूद सभी प्रभारियों को भविष्य में आपराधिक प्रवृतियों और कई अन्य तरह की गतिविधियों पर सफलता से कार्य करने के टिप्स दिए। वहीं प्रभारियों को जिले में ट्रैफिक नियमों, नशा, अवैध खनन और अवैध कटान सहित कई अन्य अवैध तरीके से कार्य करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए शिकंजा कसने को कहा। बैठक में सभी प्रभारियों ने एसपी किन्नौर के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनका उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निपटारा भी किया। वहीं इस मौके पर थाना प्रभारी रिकांगपिओ इंद्र सिंह, थाना प्रभारी टापरी अमर सिंह मेहता, पवन, प्रीतम सिंह, भगवंत सिंह, राजेश पाल, चौकी प्रभारी कटगांव मुख्य आरक्षी विक्रम सिंह, भरत सिंह, राधा कृष्ण नेगी, हुक्कम सिंह, मनोहर सिंह और पूर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed