फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   72 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

72 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Mon, 18 Mar 2019 09:59 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक से 72 लाख की ठगी करने वाला धरा
विज्ञापन

निजी बीमा कंपनी में बीमा करने पर अधिक फायदा होने का देता था प्रलोभन
रामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी रोहतक से किया गिरफ्तार
बीते वर्ष धारगौरा के एक शिक्षक को आरोपी ने बनाया था शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत धारगौरा के शिक्षक के साथ लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को रोहतक से गिरफ्तार किया है और आज उसे रामपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछले साल मई माह मेें आरोपी ने शिक्षक से 72 लाख रुपये की ठगी की थी।
जानकारी के अनुसार पिछले साल मई महीने में धारगौरा के निवासी देश लाल गौतम ठगी का शिकार हुए थे। उन्हें आरोपी ने अपने झांसे में लाकर बार-बार निजी कंपनी में बीमा करने पर अधिक फायदा लेने का प्रलोभन दिया। देश लाल गौतम ने एचडीएफसी बैंक में दो बीमा करवाए थे, जो मई 2018 को मैच्योर होने थे। जब आरोपी को इस बात का पता लगा तो उसने शिक्षक को अन्य कंपनी में अधिक फायदा मिलने का लालच देकर चार विभिन्न खातों में पैसे डालने पर मजबूर किया। शिक्षक ने भी आरोपी द्वारा अलग-अलग खाते में 72 लाख रुपये डाले। जब बाद में शिक्षक को धोखाधड़ी का आभास हुआ है तो उसने तुरंत रामपुर थाना में मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद रामपुर पुलिस की टीम में थाना प्रभारी रविंद्र नेगी, सब इंस्पेक्टर कर्मचंद, कांस्टेबल पीयूष राज, राजेश मेहता और अनिल कुमार ने आरोपी प्रवीण कुमार (38), पुत्र हवा सिंह जो रियल इस्टेट कंपनी में कार्यरत है, उसे गिरफ्तार किया। प्रवीण के साथ तीन अन्य लोग भी शामिल हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस टीम को सहयोग देने में आईजी आसिफ जलाल और एसपी शिमला उमापति जम्वाल का भी सहयोग रहा। आरोपी को धारा 420, 465 और 471 के तहत मामला दर्जकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed