{"_id":"5c7beedbbdec224c0b48ab2c","slug":"15516260455-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगणी में कार खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोगणी में कार खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर ही मौत
तकलेच-मुनिश सड़कपर शनिवार देर रात हुआ हादसा
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की तकलेच-मुनिश सड़कपर शनिवार देर रात जोगणी के पास एक महिंद्रा केयूबी कार खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को एक कार तकलेच-मुनिश सड़क पर जोगणी के समीप कार करीब 200 मीटर नीचे गिरी। इस हादसे में संतोष कुमार (42), पुत्र जालम सिंह, गांव रूण, डाकघर मुनिश बाहली, तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने बताया कि रविवार को शव का खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों का सौंप दिया गया है। संतोष कुमार तकलेच से अपने गांव रूण जा रहा था, लेकिन जोगणी के समीप अचानक गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा के अनुसार जोगणी के समीप शनिवार देर रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।