फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एनएच पांच पर वीरवार सुबह ऑल्टो और पिकअप में हुई जोरदार भिड़ंत

एनएच पांच पर वीरवार सुबह ऑल्टो और पिकअप में हुई जोरदार भिड़ंत

Thu, 28 Feb 2019 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में आनी भाजपा
विज्ञापन

मंडल के प्रवक्ता की मौत
एनएच पांच पर ऑल्टो और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर
पिकअप चालक का खनेरी अस्पताल में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाले सैंज में नेशनल हाईवे पांच पर वीरवार सुबह दो वाहनों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आनी भाजपा मंडल के प्रवक्ता प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार संख्या एचपी 35-4005 वीरवार सुबह सैंज से रामपुर की ओर जा रही थी। सैंज के साथ लगते चूडपाणी के पास एनएच पांच पर ऑल्टो कार की रामपुर की ओर से आ रही पिकअप एचपी 69-1869 से टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया। खनेरी अस्पताल में उपचार के दौरान ऑल्टो कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आनी भाजपा मंडल प्रताप सिंह ठाकुर (45), पुत्र जिया राम, गांव नाली, डाकघर जाओं, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं पिकअप चालक गौरव, पुत्र हेमराज, गांव घुमारवीं, जिला बिलासपुर का रामपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि कार और पिकअप की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में घायल पिकअप चालक का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पार्टी प्रवक्ता प्रताप सिंह की मौत पर आनी भाजपा ने शोक व्यक्त किया है। आनी विस विधायक किशोरी लाल सागर, मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, उपाध्यक्ष जीवन चौहान, दुनी चंद, योगेश भार्गव, नेसू राम विमल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed