फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सरस्वतीनगर पुल के समीप बलैरो गिरी, युवक की मौत

जीप खाई में गिरी, युवक की मौत

Mon, 04 Feb 2019 11:20 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। जुब्बल तहसील में सरस्वतीनगर पुल के समीप एक बलैरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी के चालक की मौत हुई है, जबकि गाड़ी में सवार दंपति घायल हुआ है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे बलेरौ नंबर एचपी 10बी-2574 प्रोजेक्ट रोड में जा रही थी। इसी बीच गाड़ी अचानक सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी में दंपती सहित उनका बेटा सवार था। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया। तथा प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया। अस्पताल ले जाते समय गाड़ी के चालक की मौत हुई है, जबकि उसके माता-पिता घायल हुए हैं। मृतक की पहचान अनिल कुमार(32) गांव थाना के तहसील जुब्बल के रूप में हुई है। जबकि राजिंद्र सिंह (58) और उसकी पत्नी ईश्वरी देवी(54) गांव थाना, तहसील जुब्बल घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दो को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू में प्राथमिक उपचार दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed