{"_id":"5c362898bdec2256c822bf31","slug":"15470533352-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज नदी में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, 3 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतलुज नदी में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, 3 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। रामनी गांव को जाने वाले पुल के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सात सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए हैं। गाड़ी के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये सभी रामनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रात करीब आठ बजे ये सभी बोलेरो कैंपर में सवार होकर रामनी गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुल के पास हादसा हो गया। पिकअप अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों तथा घायलों को सड़क तक पहुंचाया। रविराज (45) पुत्र माल चंद और राम कुमार (27) पुत्र कृष्णा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अनिल कुमार (30) पुत्र यशवंत, लखवीर (20) पुत्र श्याम लाल और चालक बीरमा चंद (26) पुुत्र ख्याली राम को घायल अवस्था में पीएचसी टापरी में उपचार दिया गया। यहां से इन्हें खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि रात करीब आठ बजे रामनी पुल के पास बोलेरो कैंपर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवो का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है
विज्ञापन
घायलों को खनेरी अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। चालक बीरमा चंद की हालात गंभीर है। एसडीएम भावानगर घनश्याम दास ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार की फौरी राहत राशि दी गई है। घायलों के इलाज के लिए भी प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन