{"_id":"5c226182bdec2256b5425a71","slug":"154575709219-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर शहर के बीचों बीच महावीर मंदिर से दानपात्र ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर शहर के बीचों बीच महावीर मंदिर से दानपात्र ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के बीचों बीच स्थित महावीर मंदिर से दानपात्र चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मंगलवार सुबह ही घटना को अंजाम दिया। पुलिस थाना रामपुर में चोरी की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस चोरों की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्त में लेने का दावा कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रामपुर से करीब 100 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित महावीर मंदिर के पुजारी जब सुबह करीब छह बजे भगवान का प्रसाद बनाने गए तो चोरों ने मौका देखकर मंदिर में दबिश दी और यहां पर रखे दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण चोरों के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। संदेह जताया जा रहा है कि जिस शख्स ने चोरी को अंजाम दिया, वह पहले से ही सीसीटीवी कैमरे खराब होने के बारे में जानता था। घटना के बाद मंदिर कमेटी के सदस्यों ने रामपुर पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
गौर हो कि कुछ माह पूर्व ही रामपुर के छात्र स्कूल से भी चोरों ने लाखों रुपये के म्यूजिक सिस्टम पर से हाथ साफ किया था। इस चोरी को अंजाम देने वाले चोरी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। रामपुर थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज की है। चोरों को पकड़ने के लिए मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन