फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   फरीदाबार से मंगलवार को शिमला पहुंचे थे छह दोस्त

दोस्त के साथ बर्थडे तो दूर क्रिसमस भी नहीं मना पाए

Wed, 26 Dec 2018 11:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबार से मंगलवार को शिमला पहुंचे थे छह दोस्त

अजय ठाकुर

विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। दोस्त के साथ बर्थडे मनाने जा रहे छह युवकों को क्या मालूम था कि वे क्रिसमस भी नहीं मना पाएंगे। देवीमोड़ कार हादसे में बर्थडे ब्वॉय समेत चार दोस्त सदा के लिए बिछुड़ गए। शिमला से नारकंडा के बीच कुफरी तक सर्दियों में कई ऐसे डेंजर जोन हैं जहां सड़क पर कोहरा जमने से गाडि़यां स्किड हो जाती है। छह दोस्तों ने कार से डेंजर जोन कुफरी के कोहरे को पार कर लिया, लेकिन वहां हादसे का शिकार हो गए जहां कोहरा नहीं पड़ता।

मंगलवार को ठियोग के देवी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे के बाद उनके परिजनों के लिए क्रिसमस का जश्न मातम में बदल गया। इस कार हादसे ने समूचे इलाके को भी झकझोर कर रख दिया। फरीदाबाद से छह दोस्त मंगलवार तड़के ही राजधानी शिमला पहुंचे थे। क्रिसमस पर इन दोस्तों को नारकंडा पहुंचना था। उनकी योजना नारकंडा की वादियों को निहारने की थी, लेकिन रास्ते में छह में से चार युवकों को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


शवों को सड़क तक पहुंचाने में लग गए कई घंटे
देवी मोड़ के पास हुए हादसे के घायलों को होमगार्ड और पुलिस के जवानों ने 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हादसे के दौरान चार शवों और दो घायलों को ढाई सौ मीटर गहरी खाई से निकालने में जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के रेस्क्यू के बाद शवों और घायलों को घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके कई हादसे, बनाया है मंदिर
जिस जगह यह दुर्घटना हुई वहां बीते कई दशकों से हादसे हो रहे हैं। देवताओं के गुरों और क्षेत्र के बुजुर्ग लोगों ने यहां मंदिर तो बना दिया, लेकिन हादसों पर आज तक विराम नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed