{"_id":"5ae720e94f1c1b340a8b732a","slug":"151525096681-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोगली में बस और टिपर की टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोगली में बस और टिपर की टक्कर
Updated Mon, 30 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोगली में बस और टिपर की टक्कर
एक घंटा जाम से लोग हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
नोगली में सुबह करीब साढ़े 9 बजे बस और टिप्पर की टक्कर से बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। बस और टिप्पर की भिड़ंत से नोगली में करीब 1 घंटा जाम लगा रहा। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कोई रामपुर तो कोई शिमला, तकलेच और कई अन्य स्थानों को जाने के लिए कड़ी मशक्कत करते दिखे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे बस नेहरा से रामपुर आ रही थी। नेहरा बस जब नोगली पहुंची तो पुल को क्रॉस करते वक्त साथ जा रहे टिपर से भीड़ गई। दोनों की टक्कर में बस की खिड़की के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस हादसे में बस के यात्री बाल-बाल बच गए। करीब एक घंटे तक गाड़ियों के पहिए थमे रहे। जब तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं हुए तब तक लोग जाम से जूझते रहे।